फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Kala Khairampuria's associate Rohit expelled from Thailand, on remand for three days

Gurugram News: गैंगस्टर काला खैरमपुरिया का साथी रोहित थाईलैंड से निष्कासित, तीन दिन की रिमांड पर

Sun, 28 Jul 2024 04:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kala Khairampuria's associate Rohit expelled from Thailand, on remand for three days
बेंगलुरु के एयर पोर्ट पर आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया आरोपी, एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


हिसार के महेंद्रा शोरूम पर फायरिंग की वारदात के बाद थाईलैंड भागा था आरोपी


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गैंगस्टर काला खैरमपुरिया गिरोह के मुख्य सदस्य रोहित को भी एसटीएफ गुरुग्राम की टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट से गुरुग्राम लेकर पहुंची। आरोपी रोहित हिसार के महेंद्रा शोरूम के बाहर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले का मास्टर माइंड था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। काला खैरमपुरिया के साथ थाईलैंड में ही रह रहा था। काला खैरमपुरिया को 15 दिन पहले ही एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जिसकी पूछताछ के बाद उसे देश लाने में एसटीएफ को सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
एसटीएफ के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ इससे पहले कोई केस नहीं था, जिससे वह अपने ही पासपोर्ट का इस्तेमाल कर थाईलैंड भाग गया था। काला खैरमपुरिया अभी भी रिमांड पर है। खैरमपुरिया से मिले इनपुट के बाद ही आरोपी रोहित का लुक आउट नोटिस जारी कर थाइलैंड से भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 24 जून को हिसार की ऑटो मार्किट स्थित महेंद्रा के शोरूम पर तीन बाइक पर आए युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके विदेश में बैठे काला खैरमपुरिया व हिमांशु भाऊ के नाम पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। यही नहीं फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed