Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ganga Vihar and Sahib Kunj residents are troubled by road congestion, waterlogging and traffic jams.

Gurugram News: सड़क, जलभराव और जाम से परेशान गंगा विहार और साहिब कुंज के निवासी

Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga Vihar and Sahib Kunj residents are troubled by road congestion, waterlogging and traffic jams.
20 हजार से अधिक लोग जरूरी सुविधाओं को तरस रहें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। गंगा विहार और साहिब कुंज कॉलोनी के निवासी कई समस्याओं से परेशान है और जरूरी सुविधाएं को तरस रहे हैं। कॉलोनी निवासी सड़क, स्ट्रीट लाइट, जाम, और जलभराव जैसे अनेक समस्याओं से परेशान है। गंगा विहार और साहिब कुंज के एक हजार से अधिक घरों में रहने वाले करीब बीस हजार से अधिक लोग इन समस्याओं से जूझ रहें है।
संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि कॉलोनी की मुख्य सड़क में तीन निजी स्कूल है। जलनिकासी की सुविधा नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। साथ ही, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय अंधेरा रहता है और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उनका कहना है कि फाटक बंद होने के दौरान घंटों तक वाहनों की कतार लग जाती है। निवासियों ने बताया कि मुख्य सड़क पर एक शराब की दुकान है। दुकान के आसपास बड़ी संख्या में शाम से लेकर रात तक शराबियों का समूह नजर आता है। इससे महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहा है। निवासियों ने चौमा फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

-------
बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। -कुलदीप दहिया, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कॉलोनी में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय अंधेरा रहने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती। - भूपेंद्र, निवासी

चौमा फाटक पर रोजाना लंबा जाम लगता है। फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना चाहिए। - शेर सिंह यादव, निवासी

----
मुख्य सड़क पर स्थित वाइन शॉप के बाहर शाम होते ही शराबियों की भीड़ लग जाती है। इससे महिलाओं और परिवारों को असुरक्षा महसूस होती है। दुकान के बाहर पुलिस की नियमित तैनाती होनी चाहिए। - इंतिहार, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed