फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gang rape by holding woman hostage, case against four

Gurugram News: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, चार पर केस

Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by holding woman hostage, case against four
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौकरी दिलवाने के बहाने महिला को तीन माह तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दार्जिलिंग निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौकरी के लिए उसकी पहचान जेफरिन खाल्को उर्फ अरुण कुमार से हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह प्लेसमेंट का काम करता है और अच्छी नौकरी दिलवा देगा।अरुण की बातों पर विश्वास करते हुए गुरुग्राम में पहुंच गई। महिला के पास कोई ठिकाना नहीं होने के कारण वह गांव चक्करपुर में अरुण के द्वारा लिए गए किराये के कमरे में रुक गई। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद चक्करपुर गांव के कमरे में आरोपी अरुण उसके दोस्त इशुराज,सुमेर और अहमराज ने मिलकर गैंगरेप किया।विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी भी दी।कमरे में पिछले साल दस नवंबर से लेकर 10 फरवरी तक बंधक बनाकर रखा और गैंगरेप भी करते रहे। कुछ दिन पहले महिला की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुई और उसने काम भी दिलवाया। महिला ने आपबीती बताई और मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों आरोपितों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed