फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gahlot sarkar girane ke shadyantra ki janch

गहलोट सरकार गिराने के षड़यंत्र की जांच गुरुग्राम तक पहुंची

Fri, 17 Jul 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
gahlot sarkar girane ke shadyantra ki janch
तावडू स्थित होटल पहुंचीं राजस्थान एसओजी की टीम, हरियाणा पुलिस ने अंदर जाने से रोका - मोहम्मद शाहि? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम/तावडू। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने के मामले के वायरल कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए शुक्रवार शाम जयपुर से एसओजी की टीम दक्षिण हरियाणा स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंची। पुलिस ने टीम को होटल के गेट के बाहर ही रोक लिया। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टीम को होटल में जाने दिया गया। टीम होटल में करीब आधा घंटे तक रही और कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के साथी विधायकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसओजी के एसपी विकास शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम शाम करीब पौने सात बजे आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के साथी विधायक भंवर लाल शर्मा से पूछताछ करने पहुंची। यहां पायलट खेमे के 18 विधायक ठहरे हुए हैं, लेकिन मुख्य गेट पर ही हरियाणा पुलिस ने टीम को रोक लिया। टीम ने पुलिस से होटल जाने देने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

एसओजी की टीम ने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को बताया कि राजस्थान सरकार को गिराने की बातचीत वाले कथित ऑडियो क्लिप में होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा की आवाज होने का दावा किया गया है। इस संबंध में उनसे पूछताछ करनी है। इस तरह करीब एक घंटे बाद पुलिस ने टीम को होटल के अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार टीम ने करीब 20 मिनट तक भंवरलाल शर्मा से ऑडियो क्लिप के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा उनकी आवाज का नमूना भी लिया। भंवरलाल शर्मा ने टीम के समक्ष ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज होने की बात को सिरे से नकारा। इसके अलावा उन्होंने सरकार गिराने में शामिल नहीं होने की बात कही। सचिन पायलट से चल रही सियासी रस्साकशी के बीच अशोक गहलोत खेमे की ओर से तीन ऑडियो क्लिप जारी किए गए हैं। कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप में बात कर रहे लोगों पर सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, भंवरलाल शर्मा व संजय जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया
राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने के षड्यंत्र वाले कथित ऑडियो क्लिप के मामले में बागी विधायक भंवर लाल शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद होटल में एसओजी टीम के आने के कयास लगने शुरू हो गए थे। जयपुर से एसओजी टीम के रवाना होने से पहले ही होटल के बाहर तावडू के एसएचओ जितेंद्र राणा की अगुवाई में पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस ने होटल में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच पड़ताल की और उनमें सवार लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी, लेकिन टीम के नहीं आने के कारण शाम छह बजे कुछ पुलिसकर्मी वापस भेज दिए। इस बीच राजस्थान नंबर की एक गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि गाड़ी में एसओजी की टीम है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया और अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed