{"_id":"67169039f46f26a8150ed54d","slug":"from-today-onwards-messages-will-be-sent-on-mobile-for-happy-card-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-42118-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हैप्पी कार्ड के लिए आज से मोबाइल पर आएंगे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हैप्पी कार्ड के लिए आज से मोबाइल पर आएंगे मैसेज
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने 3685 नए हैप्पी कार्ड बनाकर बस डिपो में भेजे
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत नए पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करके दिए जाएंगे। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से 3685 नए हैप्पी कार्ड बनाकर गुरुग्राम बस डिपो में भेजे गए हैं। डिपो की पास शाखा ने हैप्पी कार्ड की रिपोर्ट बनाकर विभाग के मुख्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मंगलवार से पात्र लाभार्थियों के पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज आने शुरू होंगे।
गुरुग्राम बस डिपो की पास शाखा से देवेंद्र सुहाग ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पात्र लाभार्थी गुरुग्राम बस डिपो के कार्यालय में आकर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले लगभग पांच हजार पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए थे। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से हैप्पी कार्ड नहीं बनाए गए। देवेंद्र सुहाग ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने गुरुग्राम डिपो में 3685 हैप्पी कार्ड भेजे हैं। इसके अलावा बस पास शाखा में विद्यार्थियों के बस पास बनाए जा रहे हैं।
बता दें कि प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार हरियाणा में एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक वर्ष में एक हजार किमी. तक निशुल्क यात्रा के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह कार्ड परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान परिचालक को हैप्पी कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकता है। एक हजार किमी. की यात्रा पूरी होने के बाद लाभार्थी को टिकट लेना होगा। इसके अलावा हैप्पी कार्ड को रिचार्ज कराकर भी रोडवेज बसों में सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से 3685 नए हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं। पात्र लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वे बस डिपो के कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हैप्पी कार्ड से पात्र लाभार्थी रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।