फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Frightened, Afghans camped in Lajpat Nagar of Delhi

मुसीबत के मारे : डरे-सहमे अफगानियों ने लाजपत नगर में डाला डेरा, संकट में रहना चाहते हैं साथ

Thu, 19 Aug 2021 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा पंकज मोहन मिश्रा, गुरुग्राम
पंकज मोहन मिश्रा, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 04:30 AM IST
सार

  • मेदांता, फोर्टिस, आर्टेमिस, नारायणा समेत कुछ चुनिंदा अस्पताल ऐसे हैं, जहां इलाज के लिए बड़ी संख्या में अफगान मूल के लोग आते रहे हैं
  • सबने मिलकर किया दिल्ली कूच

विज्ञापन
Frightened, Afghans camped in Lajpat Nagar of Delhi
मेदांता के पास इस मेडिकल स्टोर को बंद करके चले गए हैं अफगानी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान संकट के बाद एक-दूसरे की मदद के उद्देश्य से शहर में रह रहे अफगानिस्तानियों का नया ठिकाना अब दिल्ली का लाजपत नगर बन गया है। मेदांता अस्पताल के नजदीक रेस्तरां चला रहे अफगानिस्तान के मूल निवासी अहमद ने बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तानी राष्ट्रीय संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एक-दूसरे का सहारा बनने व शरणार्थी के तौर पर भारत सरकार से मदद पाने के लिए यहां रह रहे अफगानिस्तानी अब एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यही वजह है कि सभी अफगानी अब दिल्ली के लाजपत नगर में एकत्र हो रहे हैं। इसी क्रम में मेदांता अस्पताल के नजदीक के इलाकों में रह रहे अफगानिस्तानी भी अब गुरुग्राम छोड़कर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। मेदांता, फोर्टिस, आर्टेमिस, नारायणा समेत कुछ चुनिंदा अस्पताल ऐसे हैं, जहां इलाज के लिए बड़ी संख्या में अफगान मूल के लोग आते रहे हैं। 
विज्ञापन


खासतौर पर मेदांता में ही अधिकांश मरीज इलाज के लिए आते हैं और सेक्टर-38, 39 में ही रह रहे हैं लेकिन इस समय लगभग सभी अफगानिस्तानी दिल्ली के लाजपतनगर का रुख कर चुके हैं। स्थिति यह है कि सेक्टर-38 स्थित काबुल होटल अफगान मूल के लोगों के लिए रहने का एक बड़ा अड्डा है, लेकिन तालिबान संकट के बाद पिछले कुछ दिनों से वह भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर शरणार्थी जरूरी सुविधाएं प्राप्त करना उद्देश्य 
अफगानिस्तान के मूल निवासी अहमद ने बताया कि शरणार्थी के तौर पर लंबे समय तक भारत में रहना चाहते हैं। ऐसे में एकता दिखाकर भारत सरकार पर एक तरीके से रणनीतिक दबाव बनाकर वह अपने लिए शरणार्थी के तौर पर सभी जरूरी सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं। यही वजह है कि जिले में मेडिकल व स्टूडेंट वीजा पर रह रहे अफगानी लोग भी अपने मूल के लोगों को समर्थन देने के लिए लाजपतनगर पहुंच रहे हैं। यहां तक कि मेदांता अस्पताल के नजदीक संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद कर लोग दिल्ली जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed