{"_id":"677d6b20010e1e1a4d048294","slug":"friends-father-shot-for-refusing-to-come-into-the-house-serious-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-47943-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर में आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर में आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
- आरोपी फरार, शराब पीने के कारण घर पर आने से किया था मना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक युवक ने दाेस्त के घर में घुसकर उसके पिता को गोली मार दी। आरोपी युवक एक सप्ताह पहले दोस्त के घर शराब पीकर आया था। इस कारण दोस्त के पिता ने युवक को घर आने से मना कर दिया था। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है।
सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के तहत गुड़गांव गांव निवासी संदीप कुमार (46) एक कंपनी में काम करते हैं। पड़ोस में रहने वाले तन्मय नाम के युवक से उनके बेटे व भतीजे की दोस्ती थी और वह उनके घर आता-जाता था। पिछले सप्ताह तन्मय शराब पीकर जब उनके घर आया था तो संदीप ने उसे घर आने से मना कर दिया। इससे रंजिश रखते हुए मंगलवार सुबह लगभग चार बजे तन्मय संदीप कुमार के घर पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पेट में गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर है। गोली चलने की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी उठीं तो खिड़की से आरोपी युवक दिखाई दिया। पुलिस तन्मय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
वर्जन
मंगलवार सुबह गुड़गांव गांव में संदीप कुमार पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लहूलुहान संदीप कुमार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप कुमार की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तन्मय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर, सेक्टर-5 थाना प्रभारी निरीक्षक