न मिले हंसराज जैसा दोस्त: शादी की पार्टी देकर पहले पिलाई शराब, फिर पीटा, युवक बोला- कुछ दिन पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि वह वीओ कंपनी में चालक हैं। उसकी दोस्ती कुछ दिन पहले कंपनी में काम करने वाले हंसराज से हुई थी। हंसराज की शादी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी की पार्टी देने के बहाने दोस्त की पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। घायल को लोगों ने अस्पताल में दाखिल कराया है। घायल के बयान पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि वह वीओ कंपनी में चालक हैं। उसकी दोस्ती कुछ दिन पहले कंपनी में काम करने वाले हंसराज से हुई थी। हंसराज की शादी हुई थी। पार्टी देने के बहाने बुलाकर उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट की।
ऑटो चालकों ने की महिला से मारपीट
दूसरा मामला भी गुरुग्राम से सामने आया है। यहां उद्योग विहार थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की टक्कर पर विरोध करना महिला को मंहगा पड़ गया। ऑटो चालक ने अन्य लोगों को बुला लिया। जिसके बाद महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर निवासी महिला ममता शर्मा यहां दिल्ली के कापसहेड़ा में रहती है। वह किसी काम से गुरुग्राम आई थी।
ऑटो चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार जान से मारने की दी धमकी
महिला के मुताबिक, जब वह ई-रिक्शा में बैठकर कापसहेड़ा की ओर जा रही थी तो एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला ने ऑटो चालक मुन्ना से इस बाबत विरोध जताते हुए ई-रिक्शा के नुकसान की भरपाई की बात कही तो उसने ऑटो प्रधान पंकज को बुला लिया। पंकज अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और महिला से गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो पंकज ने महिला से मारपीट की वहीं महिला को किडनेप करने व जान से मारने की धमकी दी।