फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Friend absconded by snatching the girl's mobile, transferred seven lakh rupees

युवती का मोबाइल छीनकर दोस्त फरार, सात लाख रुपये किया ट्रांसफर

Thu, 12 May 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Friend absconded by snatching the girl's mobile, transferred seven lakh rupees
गुरुग्राम। स्विगी की पूर्व कर्मचारी को अपने साथी से उधार के पैसे लेने जाना महंगा पड़ गया। दोस्त ने 14 हजार रुपये देने के बहाने उसे दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया और जब वह वॉशरूम गई तो उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया और मोबाइल के जरिए सात लाख रुपये उड़ा लिए। सुशांतलोक थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोती नगर न्यू दिल्ली निवासी अंजू ने बताया कि उसने कोचर इन्फोटेक कंपनी में स्विग्गी कस्टमर केयर में पिछले साल दिसंबर से इस साल अप्रैल तक काम किया। वहां पर टीम लीडर मोहित निवासी धौला कुंआ से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसके पिता ने कनाडा जाने के लिए उसके बैंक खाते में करीब सात लाख रुपये भेजे थे। उसने मोहित को 14 हजार रुपये उधार दिए हुए थे। मोहित ने मिलने के लिए सेक्टर-42 में ओयो होटल बुक किया हुआ था। वह बुधवार को करीब ढाई बजे ओयो होटल पर पहुंच गई थी। बातचीत के दौरान मोहित को पता चल गया था कि उसके बैंक खाते में सात लाख रुपये हैं। पीड़िता ने बताया कि जब वह वॉशरूम गई तो मोहित ने कहा कि तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है, अभी आता हूं। पीड़िता ने बताया कि करीब दो घंटे तक उसका इंतजार किया और फिर पाया कि उसका मोबाइल भी गायब है। तब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने जब बैंक से पैसे के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सात लाख रुपये मोहित ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed