फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Friday prayers today, there will be special security at the disputed sites

जुमे की नमाज आज, विवादित स्थलों पर सुरक्षा रहेगी खास

Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers today, there will be special security at the disputed sites
गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक जगहों पर जुमे की नमाज के विरोध के बीच आज फिर से पुलिस और प्रशासन की अग्नि परीक्षा है। जुमे की नमाज को लेकर पिछले कुछ महीने में जिन स्थलों पर ज्यादा विरोध सामने आया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। वहीं नमाज के लिए चिन्हित सभी स्थलों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। विभिन्न थाना पुलिस को इसके लिए पहले से ही निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले छह माह से शहर के सेक्टर-37, 47, सेक्टर-18 के पार्क व 12ए के स्थलों पर जुमे की नमाज को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध जताया जा रहा है। सेक्टर-37 में पिछले दो सप्ताह से जुमे की नमाज हंगामे के बीच हो रही है। विगत जुमे को यहां विरोध व हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया था। इसके बाद इमाम संगठन, हिंदू संघर्ष समिति के साथ समझौता कर इस बात पर राजी हो गया कि वह केवल मस्जिद व वक्फ बोर्ड की मस्जिदों में ही नमाज अदा कराएंगे। वहीं गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल और मुस्लिम एकता मंच ने साफ कर दिया कि वह पहले से तय सभी 37 स्थलों पर नमाज अदा करने जाएंगे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन किसी भी टकराव की स्थिति से निपटने के लिए कमर कस चुका है। प्रशासन का लक्ष्य केवल शांति व्यवस्था बनाए रखना रहेगा।
विज्ञापन

नमाज वाले स्थलों पर भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात रहेगा। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दीपक साहरन, डीसीपी वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed