फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudsters cheated Rs 9 lakh in the name of helping daughters in marriage

Gurugram News: बेटियों की शादी में मदद के नाम पर जालसाजों ने ठगे नौ लाख

Fri, 07 Feb 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated Rs 9 lakh in the name of helping daughters in marriage
गांव सीलखो के लोगों ने की कार्रवाई की मांग जिले में पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिले में गरीब बेटियों की शादियों में रुपये लेकर सामान देने की मदद के नाम पर ठगी करने वाले एक और गिरोह का नाम सामने आया है। इससे जुड़े जालसाजों ने तावडू उपमंडल के गांव सीलखो के पांच लोगों से करीब सवा नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित अब ठगी की रकम पाने के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संदर्भ में दो अलग-अलग शिकायतें दी गई हैं। पहले भी जिले में इस तरह की ठगी के मामले सामने आए थे। जिनमें बीते साल दो दर्जन से अधिक दर्ज किए गए केसों में कई आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
पुलिस को शिकायत देने वाले पीड़ित अब्दुल जब्बार और सिराजुद्दीन ने बताया कि बीते साल मई माह में बेटियों की शादी तय हुई थी। उसी दौरान गांव की मस्जिद के इमाम हाफिज शाहिद ने बताया कि उनके साथी कारी खलील सेवा सुरक्षा नाम की एक संस्था से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों की शादी में एक लाख 15 हजार रुपये नकद लेकर बदले में मोटरसाइकिल, बेड, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, संदूक, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि सामान देकर मदद की जाती है। साथ ही कन्यादान के रूप में भी 21 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इमाम के कहने पर उन्होंने मार्च और अप्रैल माह में तीन लाख साठ हजार रुपये खलील व उसके भाई मौलाना आरिफ को दिए, लेकिन शादी नजदीक आने पर जब सामान नहीं आया तो उन्होंने ग्रामीण और गांव के इमाम के माध्यम से खलील और आरिफ से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। पंचायत के माध्यम से विवाद का समाधान करने का प्रयास हुआ तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि काफी दिनों तक रकम लौटाने के लिए अलग-अलग लोगों के माध्यम से गुहार लगाई गई लेकिन कोई मदद नहीं हो सकी। जब ग्रामीणों के समक्ष पुलिस को शिकायत देने की बात रखी तो पता चला कि उपरोक्त जालसाजों ने गांव के ही इमरान, इकबाल, सलीम आदि से भी इसी तरह बेटियों की शादी में सामान की मदद करने के नाम पर रकम ली हुई है। जो कुल रकम करीब सवा नौ लाख रुपये है। किसी को भी कोई सामान और पैसा भी नहीं दिया गया है। पीड़ितों ने बताया कि बीते बुधवार को तावडू सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। जबकि अब्दुल जब्बार ने करीब सात महीने पहले शिकायत दी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिली तो उसके आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed