फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud in the name of sending to America

Gurugram News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी

Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of sending to America
पलवल। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह में पलवल निवासी अमरीक सिंह का नाम सामने आया है। करनाल की रहने वाली चरणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमरीक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमेरिका में पीआर दिलाने के नाम पर उनसे 70 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के अनुसार, अमरीक सिंह और उसके साथियों ने अगस्त 2023 में भरोसा दिलाया कि वे पूरे परिवार को अमेरिका में सेटल करवा सकते हैं। इसके बदले उन्होंने 80 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 70 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों और नकद में लिए गए। लेकिन ना तो पीआर प्रक्रिया शुरू हुई और ना ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ित पक्ष ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। करनाल पुलिस ने आरोपी अमरीक सिंह समेत अन्य पर आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, अमरीक सिंह पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं और उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed