फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fourth day of training for PGT Physics teachers concludes at DIET

Gurugram News: डाइट में पीजीटी फिजिक्स शिक्षकों के प्रशिक्षण का चौथा दिन संपन्न

Thu, 15 Oct 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Fourth day of training for PGT Physics teachers concludes at DIET
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में पीजीटी फिजिक्स शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का चौथा दिन बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान डाइट प्राध्यापक अनिल कुमार ने समावेशी शिक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में सभी विद्यार्थियों को समान अवसर देने पर जोर दिया गया है। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत बताई। प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और समावेशन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा भौतिक विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग और साइबर सुरक्षा पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed