फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four vehicles burnt to ashes due to fire in garbage dump

Gurugram News: कूड़े के ढेर में आग लगने से चार गाड़ियां जलकर राख

Sun, 07 Apr 2024 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles burnt to ashes due to fire in garbage dump
फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका के पीछे रिहायशी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में आग लगने से प्लॉट में खड़ी चार गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच आग में चार गाड़ियां जल गईं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


फायर अधिकारी के अनुसार ओल्ड दिल्ली रोड पर राजपूत वाटिका के पीछे खाली पड़े प्लाॅट में लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं। प्लॉट में ही गाड़ी का काम करने वाले वेस्ट फोम और लेदर के टुकड़े भी डाल देते हैं। दोपहर करीब 12 बजे प्लॉट में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया। धुआं व आग की लपटें उठी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी और अपनी कारों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग में एक ऑटो और तीन कार जलकर खाक हो गए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट यहां फेंक दी । जिसके चलते आग लगी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के एफएसओ रमेश कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद भीम नगर फायर स्टेशन और उद्योग विहार स्टेशन से कुल चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए भेजी गईं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed