फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four-storey plan was approved by putting fake documents, now investigation will be done

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज लगाकर चार मंजिला प्लान स्वीकृत कराया, अब जांच होगी

Fri, 11 Aug 2023 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Four-storey plan was approved by putting fake documents, now investigation will be done
सेक्टर-106 में विकसित हो रहा है एक प्लाटेड प्रोजेक्ट
विज्ञापन

22 फरवरी 2023 को चार मंजिल प्रोजेक्ट की स्वीकृति पर लगा दी थी रोक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी दस्तावेज लगाकर सेक्टर-106 स्थित एक प्लाटेड प्रोजेक्ट में स्टिल्ट के साथ चार मंजिल भवनों का प्लान स्वीकृत कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 22 फरवरी 2023 को सरकार ने चार मंजिल भवन के ताजा आवेदनों की स्वीकृति पर रोक लगाई थी। यह प्रोजेक्ट 29 मार्च 2023 को स्वीकृत हुआ है। इस प्रोजेक्ट की वैधता 29 मार्च 2023 से लेकर 25 नवंबर 2027 तक की है। अब वरिष्ठ नगर योजनाकार स्तर से मामले की जांच की जा रही हैं।
सेक्टर-106 में आठ एकड़ में एक प्लाटेड प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्लान को स्वीकृत करवा लिया गया। यह मामला जब जिला नगर योजनाकार विभाग तक पहुंचाया गया तो अब यह जांच के दायरे में हैं। वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह कहती हैं कि जो भी आरोप हैं उसकी जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर एरिया में लोगों को चार मंजिल भवन से होने वाले परेशानी की शिकायतें आने के बाद सरकार ने चार मंजिल भवन के नक्शों को स्वीकृत करने पर रोक लगा दी। इन प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता परखने के लिए पी राघवेंद्र राव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित कर दी। इस कमेटी को 60 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed