फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four pedestrian crossings near Rajiv Chowk will be closed; a slip road will be constructed.

Gurugram News: राजीव चौक के पास चार पैदल पार पथ बंद होंगे, बनेगी स्लिप रोड

Thu, 22 Oct 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four pedestrian crossings near Rajiv Chowk will be closed; a slip road will be constructed.
यातायात जाम से मुक्त करने की कवायद, बन रहा एस्टिमेट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के राजीव चौक के पास पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए चार भूमिगत पैदल पार पथ बंद करके उनकी जगह जल्द ही स्लिप रोड बनाने की योजना सिरे चढ़ेगी। राजीव चौक पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) व जिला प्रशासन ने यह योजना बनाई है। एनएचएआई द्वारा अंडरपास को बंद करने व स्लिप रोड बनाने के लिए आने वाली लागत का एस्टिमेट बनाया जा रहा है। भूमिगत पैदल पार पथ पिछले कई वर्षों से बंद हैं और वर्तमान में इनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित राजीव चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है। यहां पर सुबह से देर शाम तक काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होने से यातायात की अव्यवस्था बनी रहती है। वहीं, राजीव चौक पर बनाए गए भूमिगत पैदल पार पथ का लोग अपेक्षित रूप से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। भूमिगत पैदल पार पथ का यात्रियों का आवागमन के लिए प्रयोग नहीं होने से लोगों द्वारा यहां पर अतिक्रमण किया जाता है।
विज्ञापन

एनएचएआई, जीएमडीए और जिला प्रशासन ने भूमिगत पैदल पार पथ की जगह स्लिप रोड बनाने के लिए संयुक्त रूप से निर्णय लिया है। योजना के अनुसार राजीव चौक पर स्लिप रोड का निर्माण करके सड़क क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा, जिससे वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिल पाएगी। स्लिप रोड बनने के बाद चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा और दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात अधिक सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिगत पैदल पार पथ को बंद करके स्लिप रोड बनाने के लिए आने वाली लागत का आकलन किया जा रहा है।
- प्रांजल, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed