फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four patients died due to lack of oxygen in gurugram

संजीवनी की कमी: गुरुग्राम में ऑक्सीजन की कमी से चार की मौत

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
सार

खांडसा रोड स्थित कथूरिया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Four patients died due to lack of oxygen in gurugram
गुरुग्राम स्थित कथूरिया अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

खांडसा रोड स्थित कथूरिया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक कुमार कथूरिया ने बताया कि यहां 50 कोविड मरीज भर्ती हैं जिनको प्रतिदिन 50 सिलिंडरों की आवश्यकता है। प्रयास करने के बावजूद पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। प्रशासन से अनुरोध किया है लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को चार बजे ऑक्सीजन कम रह गई थी। फिर भी स्टाफ ने मरीजों को बचाने के लिए कृत्रिम ऑक्सीजन के इंतजाम किए थे। इतना सब कुछ होने के बावजूद ज्यादा गंभीर हालत वाले चार मरीजों को बचाया नहीं जा सका। देर शाम दो दिन के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था हो पाई है। प्रशासन और सरकार से पुन: अनुरोध किया है कि वह मरीजों की संख्या के अनुसार पर्याप्त ऑक्सीजन का इंतजाम करवाएं, जिससे कि अस्पताल में संक्रमितों की जिंदगी बचाई जा सके। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी विरेंद्र यादव का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत के बारे में जानकारी दी गई है। वास्तविकता क्या है, इस बारे में जांच कराई जा रही है। उसी के बाद स्थिति स्पष्ट कर सकेंगे। फिलहाल सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए टीम लगा दी गई हैं। ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed