{"_id":"603fd38d8ebc3ee65001c185","slug":"four-more-lanes-will-be-built-for-pedestrians-and-cyclists-gurgaon-news-noi5690614126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल व साइकिल सवारों के लिए चार और लेन बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल व साइकिल सवारों के लिए चार और लेन बनेंगी
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने शहर के चार प्रमुख चौक और उनके आसपास की सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पैदल चलने वालों और साइकिल सवार लोगों के लिए चार और लेन बनाने का फैसला लिया है। सेक्टर-44 में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाई गई इस लेन के बाद ही इन चार और लेन का चयन किया है।
जीएमडीए ने तकनीकी परीक्षण कराने के बाद आंबेडकर चौक, कन्हाई चौक, सेक्टर 70/75 चौराहा और नेताजी सुभाष मार्ग क्रासिंग को पहले फेज में उपयुक्त माना है। इसके पीछे अधिकारियों का तर्क है कि इन रोड पर वाहनों की अधिक संख्या है। सड़क को क्रास करने के दौरान दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इन चार स्थानों का चयन किया गया है। बाद में आठ और सड़क तथा चौक का भी चयन किया जाएगा। वहां पर भी पैदल और साइकिल से आने-जाने वालों को सुविधा मिल सके।
इनका निर्माण भारतीय सड़क कांग्रेस के दिशा निर्देशों पर किया जा रहा है। जिनकी चौड़ाई अब चार फीट तक प्रस्तावित की गई है। पूर्व में ढाई फीट तक की लेन बनाई गईं थीं। इसके पीछे लोगों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य है।