{"_id":"6acf7b386425d8bd550d10cc","slug":"four-lakh-rupees-and-jewelry-stolen-after-breaking-into-a-house-in-pataudi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104249-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी में घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी में घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये और गहने चोरी
विज्ञापन
- परिवार के साथ दिल्ली सत्संग में गया था मकान मालिक, लौटने पर बिखरा मिला सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। रामपुर रोड स्थित वार्ड दस में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चार लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार दिल्ली में राधा स्वामी सत्संग व्यास गया हुआ था। शिकायत के आधार पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर रोड वार्ड दस निवासी दिग्विजेंद्र सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ अक्तूबर को परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दिल्ली गए थे। 11 अक्तूबर की शाम जब वे वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर दोनों मंजिलों पर रखी अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चार लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। चोरी की सूचना मिलने पर पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए खोजी कुत्ता दल और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।