फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested for blackmailing shopkeeper by honeytrap

Gurugram News: दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for blackmailing shopkeeper by honeytrap
पहले छेड़छाड़ का लगाया आरोप, फिर फैसले के नाम पर मांगे सात लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिले के थाना रोजका मेव के अंतर्गत एक गांव में हार्डवेयर दुकान संचालक को एक महिला और उसके साथियों द्वारा हनीट्रैप में फंसाकर फैसले के रूप में सात लाख रुपये की मांग करने के मामले में आरोपी दंपती महिला समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने एक दिन पहले ही मामले में एक महिला सहित चार अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया था। रोजका मेव थाना प्रभारी ने बताया कि गांव आटा में हार्डवेयर दुकान संचालक को बीते पांच फरवरी की सुबह एक महिला ने पानी की मोटर लेने के संबंध में कॉल की थी। फिर उसी दिन महिला दुकान पर मोटर लेने के बहाने पहुंची। दुकानदार के मुताबिक महिला पहले भी कई बार दुकान पर आ चुकी थी।, जिसने दुकानदार को बातों में उलझाकर पहले झांसे में लिया। फिर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। दुकानदार ने एतराज किया तो महिला ने जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। घबराए दुकानदार ने किसी तरह महिला से पीछा छुड़ाया। इसके बाद महिला दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठ गई। उसी दौरान सुनियोजित तरीके से दो व्यक्ति वहां पर पहुंचे, जिन्होंने आते ही दुकानदार पर महिला से जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पुलिस शिकायत की धमकी दी। इसके बाद दोनों महिला समेत वहां से चले गए। परेशान दुकानदार ने सारी घटना अपने भाई को बताई। फिर योजना के मुताबिक ग्राहक के रूप में एक व्यक्ति आया, जिसने कहा कि महिला उसकी परिचित है जो रायपुर सोहना की रहने वाली है, वह फैसला करा देगा। इसके माध्यम से महिला की गैंग से जुड़े लोगों से पीड़ित के भाई ने संपर्क किया तो फैसले के रूप में सात लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने सारी घटना से पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि योजना के मुताबिक पीड़ित के माध्यम से महिला और उसकी गैंग के साथियों से संपर्क कर रविवार शाम मुख्य आरोपी दंपती समेत एक महिला और व्यक्ति को एक ठिकाने से दबोच लिया गया। सभी आरोपी गैंग के रूप में सक्रिय हैं, जो हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर रुपये ऐंठने का काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपी महरौला गांव और उड़ाका के रहने वाले हैं। आरोपियों से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये भी डलवाए थे। आरोपियों को नियम अनुसार कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed