फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foundation stone of several schemes laid in village Nawada Fatehpur

Gurugram News: गांव नवादा फतेहपुर में कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of several schemes laid in village Nawada Fatehpur
गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सामुदायिक केंद्र बनेगा
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये की सौगात

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने शनिवार को निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 को करोड़ों रुपये की सौगात दी। गांव नवादा फतेहपुर में कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया।मेयर ने गांव नवादा फतेहपुर में शिलान्यास अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि निगम से संबंधित कामों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे निगम क्षेत्रवासियों के लिए खुले हैं। जनहित के काम पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लोगों ने उन्हें चुना है। सभी वार्डों में से किसी भी वार्ड के लोग उन्हें काम के बारे में बोलते हुए संकोच न करें।
मेयर ने गांव की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, सामुदायिक केंद्र के निर्माण और जीर्णोद्धार करने के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि गांव में पंप हाउस की बाउंड्री वॉल और ट्रैक बनाने, रूडसेट बिल्डिंग के पास निगम की जमीन में अर्थवर्क और टाइल्स लगाने और शिशु कल्याण स्कूल के पास आरसीसी रोड़ का निर्माण करने के लिए भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इनका भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव नवादा फतेहपुर में पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। वार्ड 20 के पार्षद प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव का अभिवादन किया। इस दौरान नगर निगम के एसडीओ विकास शर्मा सहित गांव नवादा के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed