Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forms reached 60 percent of voters.

Gurugram News: 60 प्रतिशत मतदाताओं के पास पहुंचे फार्म

Sat, 04 Jul 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Forms reached 60 percent of voters.
एसआईआर को लेकर उपायुक्त की प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को एसआईआर को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 60 प्रतिशत फार्म मतदाताओं के पास पहुंचने की बात सामने आई है। आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम और अन्य विवरण की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।

उपायुक्त ने बताया कि कई क्षेत्रों में एक ही सेक्टर या कॉलोनी के लिए एक ही भवन में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में मतदान क्षेत्र (सेक्शन) अलग होने के कारण कई बार परिवार के सदस्यों के फार्म-6 अलग-अलग बीएलओ को जमा हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पंजीकृत हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाकर प्राप्त करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका डिजिटलीकरण करेंगे। डीसी ने सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपना गणना प्रपत्र समय पर संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार चाहता है कि उसके सभी पात्र मतदाताओं के नाम भविष्य में एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों, तो प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 के प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान प्रपत्र-8 भरकर मतदान केंद्र परिवर्तन का अनुरोध कर सकता है। वहीं, नए पात्र मतदाता प्रपत्र-6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण सही-सही अंकित करें तथा उसी मतदान केंद्र के बीएलओ के पास प्रपत्र जमा कराएं, जहां परिवार का अन्य सदस्य पहले से पंजीकृत है।


उन्होंने बताया कि यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और वे उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं, तो वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाली दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रपत्र-8 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईसीआईनेट के बुक ए कॉल सुविधा अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed