{"_id":"677d6b015363113867051c17","slug":"forest-department-approved-roads-will-be-developed-in-three-sectors-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-47951-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वन विभाग की मिली मंजूरी, तीन सेक्टरों में होगा सड़कों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वन विभाग की मिली मंजूरी, तीन सेक्टरों में होगा सड़कों का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सड़क निर्माण में रोडा बन रहे 686 पेड़ों को काटने की वन विभाग ने दी मंजूरी
- सेक्टर-102ए/103, सेक्टर-70ए और सेक्टर-53/56 में सड़क बनाने का रास्ता हुआ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के तीन सेक्टरों की सड़कों को पूरा करने का काम अब जल्द ही परवान चढ़ने वाला है। इन सड़कों के निर्माण में बाधा बन रहे 686 पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग ने दे दी है। इसी के साथ जीएमडीए अब इन सेक्टरों में अटके पड़े सड़क निर्माण के काम को शुरू करने जा रहा है।
जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-102ए/103, सेक्टर-70ए और सेक्टर-53/56 में सड़क निर्माण का काम पेड़ों के काटने की अनुमति न मिलने के कारण अटका हुआ था। अब वन विभाग ने इन सड़कों के बीच में आ रहे पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है। अधिकारी का कहना है कि इससे पहले विभाग ने अपने स्तर पर यह भी प्रयास किया कि कम से कम पेड़ों को काटा जाए। इसके अलावा कुछ पेड़ों को शिफ्ट किए जाने पर भी काम किया गया, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर पेड़ ग्रीन बेल्ट पर हैं। यह उपरोक्त सेक्टरों में सड़क और नाली निर्माण में बाधा बन रहे थे।
किस सेक्टर में काटे जाएंगे कितने पेड़
जीएमडीए अधिकारी ने बताया कि 102ए/103 के बीच मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड बनाने के लिए कुल 462 पेड़ काटे जाएंगे। इनमें 24 शीशम, 103 कीकर और 335 अन्य पेड़ शामिल हैं। इस मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड के निर्माण में कुल 16.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे को शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जोड़ती है। इस अस्पताल के निर्माण का काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-53/56 के बीच 27 विविध प्रकार के पेड़ों को प्राधिकरण द्वारा कटवाया जाएगा। जबकि सेक्टर-70ए की बाहरी सड़क निर्माण के लिए 197 पेड़ों की कटाई होनी है। अधिकारी की माने तो इनके किए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।