{"_id":"6a620f33cd089b9d4d0531ee","slug":"follow-up-nizampur-murder-case-one-accused-arrested-police-conducting-raids-to-locate-the-others-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-113910-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप- निजामपुर हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोअप- निजामपुर हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
गांव निजामपुर में तैनात पुलिसबल।
- चुनावी रंजिश में युवक साजिद की हुई थी मौत, गांव में पुलिस बल तैनात
फोटो: गांव निजामपुर में तैनात पुलिसबल।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में चुनावी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में युवक साजिद की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो सीआईए टीमों और थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एक आरोपी रहीस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंगलवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और ईंट-पत्थर चलने के बाद कथित तौर पर फायरिंग भी हुई। आरोप है कि अब्बास ने देसी कट्टे से फायर किया, जिसकी गोली साजिद के माथे में लगी। गंभीर हालत में उसे शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हुए हैं। मृतक के पिता खुर्शीद की शिकायत पर आकेड़ा थाना में एफआईआर संख्या 80, दिनांक 22 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने 32 लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।