फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flyovers will soon be built at Sector-45/46 and 85/86 Chowk in Millennium City.

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में सेक्टर-45/46 और 85/86 चौक पर जल्द बनेंगे फ्लाईओवर

Mon, 11 Nov 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flyovers will soon be built at Sector-45/46 and 85/86 Chowk in Millennium City.
- न्यू गुरुग्राम के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, जल्द जारी होगा टेंडर, जीएमडीए बोर्ड बैठक में मिल चुकी है मंजूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सेक्टर-45/46 और 85/86 चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए डीएनआईटी तैयार कराई जा रही है। इसके बाद दोनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी होंगे। दोनों के निर्माण पर करीब 111 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए बोर्ड बैठक में दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। न्यू गुरुग्राम में जाम दूर करने में मदद मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-45/46-51/52 के जंक्शन और सेक्टर 85/86-89/90 जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। दोनों फ्लाईओवर की लंबाई 700 से 800 मीटर के बीच रहेगी।
जीएमडीए मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर शहर में अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। इसके तहत अतुल कटारिया चौक, महावीर चौक, हुडा सिटी सेंटर, बसई चौक पर फ्लाई ओवर और अंडरपास का निर्माण कराया जा चुका है। फेज दो में जीएमडीए सेक्टर 45/46-51/52 के जंक्शन पर जाम की समस्या को दूर करने का काम कर रहा है। इस चौक पर जीएमडीए 52 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। दो साल में पूरी होने वाली इस परियोजना से गुरुग्राम-सोहना हाईवे से सेक्टरों का जुड़ाव बेहतर होगा। इस चौक को पार करने में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। पुलिस विभाग ने यहां पर जाम दूर करने के लिए जीएमडीए को कदम उठाने को कहा था। जीएमडीए ने सर्वे कराने के बाद डीपीआर बनवाया था।
विज्ञापन

दूसरा जीएमडीए ने सेक्टर 85/86-89/90 जंक्शन पर भी जाम को दूर करने की योजना तैयार की है। यहां पर फ्लाईओवर के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 59 करोड़ रुपये है। इसे भी दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चौक पर द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर की तरफ फ्लाईओवर तैयार होगा। इससे आईएमटी मानेसर में करीब दो हजार औद्योगिक संस्थानों को राहत मिलेगी। दोनों परियोजनाओं को जीएमडीए बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। विधानसभा चुनाव के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो सका था, अब टेंडर जारी करने के लिए डीएनआईटी तैयार कराई जा रही है। जीएमडीए के अनुसार जल्द ही इस कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जीएमडीए के एक सर्वे के अनुसार, शहर की 31 फीसदी सड़कों का मेन कैरिजवे 15 मीटर से कम है, जबकि 26 फीसदी सड़कों का 45 मीटर से अधिक है। वहीं, सड़क नेटवर्क का 32 फीसदी हिस्सा दो लेन और चार लेन का है। गति और देरी के अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार कुल सड़क नेटवर्क का लगभग 51 फीसदी पर वाहनों की गति 30 किमी प्रति घंटे से कम रहती है। जबकि, 11 फीसदी सड़कों पर वाहनों की गति 60 किमी प्रति घंटे से अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed