{"_id":"652303be78b45f7ace084db4","slug":"floor-area-ratio-becomes-a-hindrance-in-hospital-construction-gurgaon-news-c-1-1-noi1171-996251-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अस्पताल निर्माण में रुकावट बना फ्लोर एरिया रेश्यो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अस्पताल निर्माण में रुकावट बना फ्लोर एरिया रेश्यो
विज्ञापन
अर्बन लोकल बॉडी अब नए सिरे से एफएआर बनाने पर करेगा विचार
बजट जारी होने के बाद सामने आई परेशानी, अटकले हटने के बाद ही शुरू होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइन पर 700 बेड के अस्पताल के लिए प्रारंभिक बजट जारी होने के बाद अब फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) निर्माण में अटकले पैदा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की जरूरतों और सुविधा के अनुसार 2.25 एफएआर की मांग कर रहा है। उधर, टाउन कंट्री प्लानिंग और यूएलबी की ओर से केवल 1.75 एफएआर की मंजूरी है। ऐसे में अस्पताल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से इस पर विचार शुरू होगा। इसके बाद अस्पताल की नींव रखी जा सकेगी।
बिल्डअप एरिया का विवाद खत्म होने के बाद जिला अस्पताल का निर्माण शुरू हो सकेगा। निदेशालय ने सिविल लाइन में 700 बेड का सरकारी अस्पताल बनाने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के साथ पहले ही प्रपोजल फाइनल कर दिया है। ऐसे में अब केवल दो विभागों के तकनीकी पेंच के कारण अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। सिविल लाइन क्षेत्र में 700 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाने के लिए निदेशालय ने 18 सितंबर को फाउंडेशन वर्क के लिए 4.72 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके लिए अस्पताल के साथ लगते सरकारी स्कूल का दो एकड़ हिस्सा ढहाने के लिए भी पेपर वर्क शुरू हो गया है। अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है। अब एफएआर का निर्णय सही समय पर ले लिया जाए तो दिवाली तक अस्पताल नींव का काम शुरू हो सकता है।
उधर, नए अस्पताल निर्माण के लिए सिविल लाइन क्षेत्र में नागरिक अस्पताल की पुरानी जर्जर इमारत पूरी तरह से ढहाई जा चुकी है। अस्पताल बनाने का प्रस्ताव फरवरी के बजट सत्र में पास किया गया। हालांकि उस वक्त योजना बनाई गई कि सिविल लाइन पर 400 बेड का अस्पताल तैयार किया जाएगा। अब योजना अपग्रेड कर इसे 700 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसमें मल्टीस्पेशियलिटी विशेषज्ञ सेवाओं के अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट भी होगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त एफएआर निर्धारित करने की मांग कर रहा है। इससे भविष्य में अस्पताल की इमारत में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल सकेंगी।
विज्ञापन
--
सिविल लाइन में एफएआर पर मामला फंसा है। हालांकि इसे यूएलबी क्लीयरेंस देगी। इस पर अपडेट मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
डॉ. वीरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम