फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five workers are feared trapped after the wall of a temple collapsed in Gurugram

Wall Collapsed in Gurugram: निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरी, पांच मजदूर मलबे में दबे; एक ने तोड़ा दम, Video

Mon, 25 Dec 2023 05:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

सिविल लाइन स्थित जगन्नाथ मंदिर में बेसमेंट कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, जिसमें काफी मजदूर काम कर रहे थे। बेसमेंट में मिट्टी दशकने से पास में मौजूद बिजली बोर्ड की दीवार नीचे से टूटकर मजदूरों पर गिर गई।

विज्ञापन
Five workers are feared trapped after the wall of a temple collapsed in Gurugram
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सेक्टर 15 के पार्ट 2 में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर की दीवार गिर गई। इस दौरान मौके पर पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया, जिसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने चार की हालत ठीक बताई है जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।   

विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित जगन्नाथ मंदिर में बेसमेंट कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, जिसमें काफी मजदूर काम कर रहे थे। बेसमेंट में मिट्टी दशकने से पास में मौजूद बिजली बोर्ड की दीवार नीचे से टूटकर मजदूरों पर गिर गई। जिसमें एक मजदूर चंद्रपाल (26) की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सिविल डिफेंस की टीमें काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने बेसमेंट की खुदाई में पांच मजदूरों को लगाया हुआ था। हादसे के वक्त सभी अंदर ही फंस गए। यहां अफरातफरी का माहौल बना हुआ था लेकिन पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य को चलाया और सभी फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

वहीं पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। ठेकेदार के बारे में फिलहाल कोई आधिकारी बयान नहीं आया है कि वो कहां है। निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा मानकों का ख्याल रखा जा रहा था या नहीं इस बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

मामले में एसीपी सिटी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि बेसमेंट की खुदाई के लिए विभागीय अनुमति ली गई थी अथवा नहीं। मजदूरों को सुरक्षा के क्या इंतजाम दिए गए थे। मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -एसीपी सिटी मुकेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed