{"_id":"6415a73713a8c59c4a068784","slug":"five-thousand-prize-crook-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2582-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो -
पशु चोरी की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम
एसटीएफ की टीम ने शामली उत्तर प्रदेश से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों में पशु चाेरी की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले पांच हजार के इनामी बदमाश को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपियों को उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र से काबू किया गया है।
एसटीएफ गुरुग्राम के इंचार्ज अनिल छिल्लर के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को इनामी बदमाश शामली निवासी नबिया को उसके घर से काबू किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे झज्जर के एक मामले में झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर चोरी, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी ने फर्रुखनगर और पटौदी क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है जबकि दिल्ली में पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास का केस दर्ज है।