{"_id":"62e951284f5ed751b52a4c78","slug":"five-laborers-fall-from-under-construction-building-in-gurugram-four-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से पांच मजदूर गिरे, चार श्रमिकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से पांच मजदूर गिरे, चार श्रमिकों की मौत, एक घायल
Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल पर टॉवर क्रेन को ठीक कर रहे थे। अचानक एक शटरिंग का लोहे का एक एंगल टूट गया और सभी मजदूर गिर गए। चार लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांचवें मजदूर का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत से गिरकर चार मजदूरों की मौत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से गिरकर चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर 77 में एमार पाम हाइट्स आवासीय सोसायटी स्थित निर्माणाधीन इमारत में शाम लगभग 5.10 बजे की है। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल पर टॉवर क्रेन को ठीक कर रहे थे। अचानक एक शटरिंग का लोहे का एक एंगल टूट गया और सभी मजदूर गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांचवें मजदूर का इलाज किया जा रहा है।