फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First training of polling parties today, strict action will be taken against those who remain absent

Gurugram News: पोलिंग पार्टियों का पहला प्रशिक्षण आज, अनुपस्थित रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
First training of polling parties today, strict action will be taken against those who remain absent
नगर निगम गुरुग्राम की पोलिंग पार्टियों को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को सभी संबंधित निकाय क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविर में पोलिंग पार्टियों को मतदान करवाने की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी दो मार्च को गुरुग्राम नगर निगम में 905 बूथ, मानेसर नगर निगम में 96 बूथ, सोहना नगर परिषद में 47 व नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 45 बूथ सहित नगर पालिका फर्रुखनगर में 16 बूथ पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 1109 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं व 333 रिजर्व पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सरल व सुगम रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधित निकाय क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चिन्हित स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार उसी स्थान पर आगामी एक मार्च शनिवार को उन्हें अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्यों को इस बाबत आरओ कार्यालय द्वारा सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व दो मतदान अधिकारी शामिल हैं। जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक है वहां एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी सहित कुल पांच लोगों की पोलिंग पार्टी भेजी जाएगी। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की चुनाव में बूथ पर मतदान के लिए ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी ट्रेनिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित कर्मचारियों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम गुरुग्राम की पोलिंग पार्टियों को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम में सर्वाधिक बूथ हैं। ऐसे में निगम के 36 वार्डों को 6 सहायक रिटर्निंग अधिकारी में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी 36 वार्डों के 905 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छह अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।


बॉक्स में

दो दिवसीय प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले 280 अधिकारियों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाने के दिए निर्देश



गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले 280 अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 28 के साथ हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 की धारा 275-ए के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। गुरुग्राम जिले में जारी निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 व 21 फरवरी को 1783 पीठासीन अधिकारियों का चार शिफ्ट में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन इस दौरान 280 प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहे थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने उक्त 280 अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना आचरण से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी 02 मार्च तक किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के लिए चुनाव से महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का यह व्यवहार किसी भी रूप में स्वीकार्य नही हैं। ऐसे में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अन्य कर्मचारियों के लिए यह एक उदाहरण बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed