फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firing on a person lying outside the house, bullet hit in the leg

Gurugram News: घर के बाहर लेटे शख्स पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Firing on a person lying outside the house, bullet hit in the leg
शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में वारदात
विज्ञापन

पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में घर के बाहर लेटे एक व्यक्ति से रंजिश के चलते मारपीट करने के बाद फायरिंग की गई। उसके पैर में गोली लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल के बयान पर रंजिश रखने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने मंजूर, शाहरुख खान, साहिल व संजय खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बिलासपुर की एक ट्रैवल एजेंसी में बस चालक शक्तिनगर निवासी 52 वर्षीय अजय भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े दस बजे वह घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। उसी समय चार नकाबपोश मोटरसाइकिल से आए और उन पर डंडों से हमला कर दिया। अपने को बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागे तो उन्होंने तीन गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर उनका बेटा व पत्नी बाहर आ गए। जब तक वह बाहर आते, तब तक बदमाश फरार हो गए थे। घटना की जानकारी के बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस घटना से क्षेत्र दहशत का माहौल है। मौके पर एसीपी ईस्ट शिवा अर्चन शर्मा पहुंचे और घटना की जांच की। अजय ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि चार लोगों ने पुरानी रंजिश में हमला किया है। उन्होंने थाने में मंजूर, शाहरुख खान, साहिल व संजय खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच सीआईए सेक्टर 10 की टीम कर रही है। पुलिस ने मौके से गोलियां के तीन खोल कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed