फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire safety measures found lacking in 1,278 buildings; notices issued

Gurugram News: 1278 इमारतों में आग से बचाव के उपाय नहीं मिले, नोटिस

Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fire safety measures found lacking in 1,278 buildings; notices issued
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर सिटी में फायर सुरक्षा मानकों को लेकर दमकल विभाग द्वारा भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पिछले एक साल के दौरान जिले में करवाए गए ऑडिट व सर्वे में विभिन्न श्रेणियों की करीब 1278 इमारतों व भवनों में फायर एनओसी और आग बुझाने के पुख्ता उपकरणों के बिना ही संचालित की जा रही थीं।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंची इमारतों में आग लगने की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने गुरुग्राम में बिना फायर एनओसी और बिना आग बुझाने के उपकरण वाली इमारतों का ऑडिट कराया था। जिला फायर विभाग की सात टीमों ने जिले में करीब 10 हजार इमारतों व भवनों का ऑडिट व सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की। फायर विभाग की टीमों ने पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, मोटल, रेस्टोरेंट, पब-बार, बहुमंजिला आवासीय व व्यावसायिक इमारतें, निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में ऑडिट किया था।
विज्ञापन

ऑडिट के दौरान टीमों को 1278 के पास कोई फायर एनओसी नहीं मिली है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इन तमाम इमारतों में आग से बचाव के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण जैसे स्प्रिंकलर सिस्टम, वाटर हाइड्रेंट, आपातकालीन निकास और दमकल एनओसी का पूरी तरह अभाव है। ऑडिट के दौरान इमारतों व भवनों में फायर सेफ्टी संबंधी मानक पूरे नहीं मिलने पर संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फायर सेफ्टी संबंधी मानक पूरे नहीं मिलने पर 1278 इमारत मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अन्य भवन मालिकों काे भी जल्द नोटिस जारी की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस देने के बाद भी फायर सेफ्टी संबंधी मानक पूरे नहीं किए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed