{"_id":"668dc680ede7f89d76059a78","slug":"fire-in-medical-store-brought-under-control-in-12-hours-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34565-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल स्टोर में लगी आग पर 12 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल स्टोर में लगी आग पर 12 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
दमकल की 30 गाड़ियों ने लगाए 300 से अधिक फेरे, बिल्डिंग में आई दरार
पुलिस, दमकल, सिविल डिफेंस सहित एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा
एयरफोर्स स्टेशन से भी मंगवानी पड़ी दमकल की गाडिय़ां
- आग के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बंद किया न्यू रेलवे रोड, पूरे शहर में लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू रेलवे रोड पर मंगलवार सुबह मेडिकल स्टोर व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग मेडिकल स्टोर की दूसरी मंजिल से लगनी शुरू हुई जो धीरे-धीरे फैलते हुए बेसमेंट तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही सुबह 5 बजे से ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बुझने की बजाय विकराल रूप लेती रही। हालात बिगड़ते देख दमकल कर्मियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी जिसके बाद भीम नगर सहित, सेक्टर-29, सेक्टर-37, मानेसर, सोहना की दमकल गाड़ियों के साथ-साथ मारुति, डीएलएफ की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब पांच घंटे बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो डीएलएफ की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी को मौके पर बुलाया गया और उंचाई पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण बिल्डिंग की दीवारों में दरार आ गई और एक हिस्सा टेढ़ा हो गया जिसके बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया। घटना के कारण प्रशासन ने न्यू रेलवे रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई दिक्कत न आए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के कारण पुराने गुड़गांव की अन्य सड़कों पर जाम लग गया जिसे खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती नजर आई।
भीम नगर फायर अधिकारी रमेश सैनी के अनुसार सेक्टर-4 के रहने वाले संजय डंग की न्यू रेलवे रोड पर सुभाष नगर एरिया में डंग मेडिकल स्टोर के नाम से दवाओं की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दवाओं की बिक्री की जाती थी जबकि पहली, दूसरी मंजिल सहित बेसमेंट में दवाओं का स्टोर रूम बनाया गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्टोर में सेनेटाइजर, हिट सहित कई अन्य ऐसी दवाएं व सामान थे जोकि काफी ज्वलनशील थे। इसके अलावा यहां कॉटन के बड़े बंडल भी रखे हुए थे।
दोपहिया शोरूम, बैंक और इंस्टीट्यूट भी बचाया
अधिकारियों ने बताया कि यह मेडिकल स्टोर एल टाइप की बिल्डिंग में बना हुआ था। इसके एक और इंडसइंड बैंक, कोचिंग इंस्टीट्यूट सहित पिज्जा शॉप थी जबकि दूसरी तरफ होंडा का शोरूम था जिन्हें भी जलने से दमकल की टीम ने बचा लिया। सुबह आग लगने के बाद होंडा शोरूम में मौजूद सभी दोपहिया वाहनों को यहां से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दिया गया और बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आई दरार
बिल्डिंग में आग लगने के कारण अत्यधिक गैस बन गई जिसके कारण बिल्डिंग के एक हिस्से में दरार आ गई। घटना के दौरान यहां से कई बार ईंट और प्लास्टर निकल कर गिर गए जिसके कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भी एहतियात के तौर पर घर से बाहर निकाल दिया गया।
वाहनों का रूट डायवर्ट किया
सुबह आग लगने के कारण यहां दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। दमकल कर्मियों को राहत बचाव कार्य करने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए पहले न्यू रेलवे रोड की एक लेन को बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में पूरे रोड को बंद कर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इस डायवर्जन का असर पुराने रेलवे रोड सहित, मदनपुरी रोड, सेक्टर-12 रोड, शीलता माता रोड सहित आसपास की कॉलोनियों की गलियों में देखने को मिला जिसके कारण वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया और पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।