{"_id":"68f3e77bc7e2602b2505c867","slug":"fire-broke-out-on-the-first-floor-of-bandhu-super-mart-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70097-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधु सुपर मार्ट की पहली मंजिल पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधु सुपर मार्ट की पहली मंजिल पर लगी आग
विज्ञापन
न्यू पालम विहार की घटना, कोई हताहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार के बंधु सुपर मार्ट की पहली मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग से काफी सामान जल गया। हालांकि आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार सुबह 7.10 बजे भीमनगर फायर स्टेशन को न्यू पालम विहार में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग न्यू पालम विहार के बंधु सुपर मार्ट की पहली मंजिल पर लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए भीमनगर, सेक्टर-37 और उद्योग विहार से पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से भूतल पर कोई नुकसान नहीं हुआ।
भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आग लगने के मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से सुपर मार्ट में आग लगी हो, लेकिन जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, नुकसान का आकलन भी जांच के बाद ही हो सकेगा।