{"_id":"6afc47170c3fa5850b0b4df2","slug":"fire-broke-out-in-the-house-all-belongings-were-burnt-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107618-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकान में लगी आग, सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकान में लगी आग, सारा सामान जला
विज्ञापन
हादसे में एक गैस सिलिंडर भी फटा, जिससे तेजी से फैली आग
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जेल रोड स्थित धूमसपुर गांव की एनकेवी कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। हादसे में घर के खिड़की, दरवाजे समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल पाईं और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
घर में गैस सिलिंडर भी रखा था, जो फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि दूसरा सिलिंडर फटने से बच गया, लेकिन उसमें से गैस लीक हो रही थी। हादसे के वक्त पति-पत्नी ड्यूटी पर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। लिहाजा कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जिला फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कारणों की सही पुष्टि नहीं हो सकी है।