फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out in welding shop, five people trapped in house rescued

Gurugram News: वेल्डिंग की दुकान में लगी आग, मकान में फंसे पांच लोगों को निकाला

Tue, 14 Apr 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in welding shop, five people trapped in house rescued
एक को अस्पताल में कराया भर्ती, मकान में भी चल रही थी वेल्डिंग की दुकान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी स्थित एक मकान में बनी वेल्डिंग की दुकान में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोनों टीमों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
मकान के भूतल पर बनी दुकान में आग लगने से धुआं ऊपर के हिस्से में भी फैल गया, जिससे प्रथम तल पर रहने वाले किरायेदारों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने के बाद फैले धुएं में प्रथम तल पर पांच लोग फंस गए थे। दमकल विभाग की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करके पांचों को बाहर निकाला। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। शीतला कॉलोनी की गलियों में वाहन खड़े होने व लोगों द्वारा कब्जे करने से फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई। जिस मकान में आग लगी, वह भी गली का अंतिम मकान है तो दमकल गाड़ियों को पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पा रहा था। मकान मालिक पिंटू कटारिया ने मकान में किराये पर कमरे दे रखे हैं। मकान में वेंटिलेशन का पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। घटना के दौरान अंदर फंसे मौजूद लोगों को बाहर निकलने में दूसरे घरों की छत से रेस् टीम पहुंची।
विज्ञापन

----
कर्मचारियों की हड़ताल से परेशानी
फायर विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परेशानी हो रही है। पर्याप्त स्टाफ नहीं हाेने के कारण स्थायी कर्मचारियों को ही भागदौड़ करनी पड़ रही है। हालांकि विभाग की ओर से दमकल गाड़ियों पर रोडवेज विभाग के चालक और पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि फिलहाल पक्के कर्मचारी अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वेल्डिंग की दुकान में आग लगी थी, जिसको समय रहते काबू करके बुझा दिया। प्रथम तल पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। धुएं के कारण पांच लोग अंदर फंस गए थे, उनको तुरंत बाहर निकाल लिया था। - नरेंद्र, अधिकारी, भीमनगर फायर स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article