फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out at Global Foyer mall in Gurugram of Haryana

Gurugram Fire: हरियाणा के गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी

Sat, 01 Oct 2022 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Oct 2022 09:01 AM IST
सार

हरियाणा के गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
Fire breaks out at Global Foyer mall in Gurugram of Haryana
गुरुग्राम के ग्लोबल फ़ोयर मॉल में आग लगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित ग्लोबल फ्लॉयर शॉपिंग मॉल में शनिवार को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जल्दी ही दमकल विभाग को दे दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गनीमत यह है कि मॉल के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मॉल में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मॉल में मर्सिडीज का शोरूम, रेस्टोरेंट समेत कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों के कार्यालय भी हैं। ऐसे में दमकल विभाग जल्द से जल्द आग पर काबू पाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक मॉल की छठीं मंजिल पर आग लगी है। मौके पर नाइट ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को समय से निकाल लिया गया लेकिन उनको सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके लिए प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed