{"_id":"6824df9a0f8c64628a06e455","slug":"fir-for-setting-fire-in-aravali-forest-area-notice-to-sarpanch-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103263-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली वन क्षेत्र में आग लगाने पर एफआईआर, सरपंच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली वन क्षेत्र में आग लगाने पर एफआईआर, सरपंच को नोटिस
विज्ञापन
खोरी कला में कूड़ा-कबाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर उपमंडल के खोरी कला गांव में अरावली वन क्षेत्र में कूड़ा-कबाड़ जलाने की बार-बार होने वाली घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार-बुधवार की रात एक बार फिर अज्ञात लोगों की ओर से आग लगाए जाने की घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और ग्राम पंचायत की लापरवाही को देखते हुए सरपंच को नोटिस जारी किया गया है।
तावडू एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग, पंचायत विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान आग की लपटें दिखाई दीं, जिन्हें फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। निरीक्षण में एसडीएम के साथ बीडीपीओ अरुण कुमार यादव, वन विभाग के रेंज अधिकारी देव कुमार, खंड वन अधिकारी मनोज कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव, और खोरी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल कुमार मौजूद रहे।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि कूड़ा-कबाड़ जलाने से अरावली क्षेत्र के वन और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो रहा है। पंचायत विभाग की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते सरपंच को नोटिस जारी किया गया है। पंचायत को ठीकरी पहरा लगाने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जो आगजनी की घटनाओं की जवाबदेही लेगा। वन विभाग ने खोरी कला निवासी मम्मन, तय्यब अब्बास व अत्ती और उनके सहयोगियों पर कूड़ा-कबाड़ जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, इन लोगों ने अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा डाला और आग लगाई, जिससे वनस्पति को नुकसान पहुंचा। वन विभाग ने मौके पर फोटो लेकर सबूत जुटाए और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तावडू सदर थाना पुलिस ने अब इस मामले में उपरोक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंचायत की लापरवाही और जांच कमेटी
जांच में सामने आया कि राजस्थान के भिवाड़ी से औद्योगिक कूड़ा-कबाड़ लाकर खोरी कला में फेंका जा रहा है। मीडिया की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तावडू एसडीएम की अगुआई में पांच विभागों की एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने दो दिन तक निरीक्षण कर पाया कि भिवाड़ी से आने वाले वाहनों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। पंचायत की निष्क्रियता को इसकी वजह माना गया था, जिस पर जिला उपायुक्त ने वन विभाग को 15 दिनों के भीतर दोषियों पर एफआईआर करवाने के निर्देश दिए थे।
पेड़ पौधों को हुआ नुकसान
वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि बीते मंगलवार-बुधवार की रात करीब 11:30 बजे आग लगाई गई, जो जानबूझकर की गई प्रतीत होती है। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस घटना से सैकड़ों पेड़-पौधे जल गए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग अब ने रात में भी निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला किया है। एसडीएम ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया है और पुलिस कार्रवाई में तेजी ला रही है। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नियमों के अनुसार जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पहले वन, पंचायत, और प्रदूषण नियंत्रण विभागों में तालमेल की कमी देखी गई थी, लेकिन जांच कमेटी के गठन के बाद अब एकजुटता नजर आ रही है। अब यह देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन कितनी जल्दी खोरी कला में अवैध कूड़ा-कबाड़ जलाने की गतिविधियों पर रोक लगा पाते हैं।