{"_id":"603fce8d8ebc3ec79e7bb113","slug":"final-year-examinations-begin-in-colleges-gurgaon-news-noi5690570147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालयों में बुधवार से स्नातक कोर्सों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुई। यह परीक्षाएं ऑफलाइन कराई गई। सुबह की पाली में दो सेंटर व दोपहर की पाली में तीन सेंटर बनाए गए। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि सुबह की पाली में 120 और दोपहर की पाली में 80 विद्यार्थी पहुंचे। अंतिम वर्ष की परीक्षाएं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्धित कॉलेजों में हो रही हैं।
विश्वविद्यालय ने आवश्यकतानुसार ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प भी दिया है। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जिले में अधिकतर विद्यार्थियों ने ऑफलाइन विकल्प को चुना है। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में परीक्षाओं की नोडल अधिकारी रीता शर्मा ने बताया कि कॉलेज में तीन ब्लॉक में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह की पाली में 204 और शाम की पाली में 760 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पहले दिन अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, बिजनेस मैथमेटिक्स और रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिला प्रवेेश
कोरोना के कारण निदेशालय ने कॉलेजों को कोविड प्रोटोकॉल पालन के दिशानिर्देश सप्ताह भर पहले की जारी कर दिए थे। ऐसे में विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। जगह-जगह सैनिटाइजर लगाए गए। सामाजिक दूरी के साथ बिठाने के लिए एक कॉलेज में तीन केंद्र बनाए गए। विद्यार्थी भी कोरोना के प्रति सतर्क नजर आए। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर पहुंचे।