{"_id":"687275444df4e44eee0b5e08","slug":"final-counselling-process-for-vacant-seats-will-be-held-on-14th-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62099-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिक्त सीटों के लिए अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिक्त सीटों के लिए अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 14 को
विज्ञापन
17 जुलाई से शुरू होंगे रिक्त सीटों पर दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी 10 सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। जून माह में पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद तीन जुलाई को दूसरी मेरिट सूची भी जारी की जा चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार अब रिक्त सीटों के लिए अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू की जाएगी।
सेक्टर-14 स्थित कन्या महाविद्यालय और द्रोणाचार्य कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन कॉलेजों को सबसे अधिक आवेदन मिले हैं, इसके बावजूद इन संस्थानों में अब तक 65 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अंतिम काउंसलिंग के बाद शेष बची सीटों के लिए 17 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि जिले के सभी कॉलेजों में कुल 10,150 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
-- -- -
परंपरागत कोर्स में अधिकांश छात्राओं ने दाखिला ले लिया है, जो सीटें बाकी रह गई हैं उनके लिए 14 जुलाई को अंतिम काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद 17 जुलाई से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। - सरिता, एडमिशन नोडल अधिकारी, सेक्टर-14 कन्या महाविद्यालय