{"_id":"6adcfa3f788b7c934e0460b8","slug":"filled-the-foundation-excavated-for-construction-on-the-plot-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105298-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लॉट के निर्माण के लिए खोदी गई नींव को भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लॉट के निर्माण के लिए खोदी गई नींव को भरा
विज्ञापन
इमारत झुकने और साथ के घरों में दरारें आने का मामला
डीटीपी प्लानिंग ने बिल्डिंग प्लान की मंजूरी को भी रद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के सी-ब्लॉक में इमारत झुकने और साथ के घरों में दरारें आने के बाद प्लॉट के निर्माण के लिए खोदी गई नींव को एहतियातन तौर पर भर दिया गया है। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्लानिंग ने मकान नंबर सी-1769 के बिल्डिंग प्लान की मंजूरी को भी रद कर दिया है। साथ ही सी -1770 भवन मालिक को स्ट्रक्चरल इंजीनियर की मदद से मकान की स्थिति का आकलन कराने और उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भवन पर विभाग की तरफ से फैसला लिया जाएगा।
मकान नंबर सी-1770 के मालिक संदीप सिंघल ने विभाग में शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस में मकान नंबर सी-1769 में नींव की खुदाई और मिट्टी हटाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। इससे उनके मकान में दरारें आ गईं और मकान झुकने लगा। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की जांच की और मौके का निरीक्षण कराया। इसमें शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। डीटीपी प्लानिंग ने मकान नंबर सी-1770 के मालिक को स्ट्रक्चरल इंजीनियर की मदद से मकान की स्थिति का आकलन कराने और उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने आदेश की प्रति नगर निगम गुरुग्राम, उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ वजीराबाद के सब रजिस्ट्रार को भी भेजी है। सब रजिस्ट्रार को मकान नंबर सी-1770 की रजिस्ट्री नहीं करने के लिए कहा गया है।
सी-1769 का बिल्डिंग प्लान रद कर दिया गया है। सी- 1770 भवन के स्ट्रक्चर की जांच के निर्देश दिए गए है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। आगे की कार्रवाई स्ट्रक्चरल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रवीन चौहान, डीटीपी प्लानिंग, नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग, गुरुग्राम