फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fighting with an employee who came to cut electricity connection

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारी से मारपीट

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fighting with an employee who came to cut electricity connection
गुरुग्राम। हरियाणा वितरण बिजली निगम के एक कर्मचारी को अलियर गांव में डिफाल्टर का कनेक्शन काटना मंहगा पड़ा। कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारी का आरोप है कि दो भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित के बयान पर मानेसर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मानेसर गांव के रहने वाले मामराज ने पुलिस को बताया कि वह आठ साल से हरियाणा बिजली वितरण निगम में डीसी रेट पर काम कर रहा है। उसे अलियर गांव में एक डिफाल्टर का मीटर उतारने के लिए भेजा गया था। उसका बकाया 52 हजार से अधिक था। मौके पर पहुंचने पर वह मीटर निकाल रहा था। उसी दौरान संजय नामक व्यक्ति ने उसका कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद रोहित ने उससे पूछा कि क्या बात है। संजय ने उससे मीटर उखाड़ने के लिए आने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने एक अन्य के साथ मिल कर उसके साथ मारपीट की। घटना को देखकर गांव वाले एकत्रित हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम बाद में गांव में गई थी एक युवक को हिरासत में लेकर थाने आई थी फिर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed