{"_id":"64fcb1a772fda5e37707c9f6","slug":"festivals-taking-a-heavy-toll-on-birds-more-than-60-injured-in-kite-flying-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13969-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परिंदों पर भारी पड़ रहे त्योहार, पतंगबाजी में 60 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परिंदों पर भारी पड़ रहे त्योहार, पतंगबाजी में 60 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर पतंग उड़ाने की है परंपरा, घायलों में ज्यादातर कबूतर
पक्षी अस्पताल में अधिकांश परिंदे सर्जरी के बाद हुए स्वस्थ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 15 अगस्त और रक्षा बंधन के पर्व पर गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में 60 से ज्यादा परिंदे पतंगबाजी के चलते धागे में उलझ कर जख्मी हो गए। इन सभी को जैकबपुरा स्थित पक्षी अस्पताल लाया गया। यहां पर 40 से ज्यादा परिंदों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर खुले आसमान में छोड़ दिया गया है। जबकि अन्य अभी अस्पताल में ही हैं।
अस्पताल में आने वाले परिंदों में ज्यादातर कबूतर हैं। इसके अलावा बाज और तोते भी हैं। पक्षी अस्पताल के डॉ. राजकुमार ने बताया कि गुरुग्राम के अलावा दिल्ली के द्वारका और नजफगढ़ और अन्य इलाकों से पक्षियों को यहां पर लाया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। पक्षियों को इसके तेज धागे का अंदाजा नहीं होता है। अधिकांश पक्षियों के पंखों में ही चोट लगी थी। कुछ पक्षियों की गर्दन में तो कुछ के शरीर के मध्य में भी चोट थी।
जिन पक्षियों को अभी अस्पताल में रखा गया है उनकी सर्जरी हो चुकी है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। उनकी रोज ड्रेसिंग की जा रही है। इन पक्षियों को भी जल्द ही स्वस्थ होने के बाद खुले आसमान में छोड़ दिया जाएगा। पक्षियों को मक्के का दाना दिया जा रहा है। दिन में दो बार उनकी जांच की जा रही है। डॉ. राजकुमार कहते हैं कि जिन पक्षियों को यहां जख्मी होने के बाद लाया गया, उनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर थी। क्योंकि खून ज्यादा बह गया था लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी पक्षी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
सर्जरी के बाद कुछ पक्षियों में संक्रमण की समस्या आई थी। उसको भी दूर किया गया। वह कहते हैं कि पिछली बार के मुकाबले इस बार घायल होने वाले पक्षियों की संख्या में कमी आई है।