Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female sanitation worker dies due to cab collision, driver arrested

Gurugram News: कैब की टक्कर से महिला सफाई कर्मचारी की मौत, चालक गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Female sanitation worker dies due to cab collision, driver arrested
- गुस्साए सफाई कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। वाटिका चौक पर बृहस्पतिवार सुबह महिला सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार कैब चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नगर निगम की सफाई कर्मचारी सराय अलावर्दी निवासी सरोज के रूप में हुई है। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित होते देख कैब चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाद में चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद सफाई कर्मचारी वाटिका चौक पर एकत्र हो गए। सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू उठाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे वाटिका चौक पर जाम की स्थिति हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे सफाई कर्मचारियों को समझा कर सड़क से हटाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। हादसे की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम बादशाहपुर और नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड़ को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मृतका विधवा कर्मचारी थी और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके परिवार में कोई भी काम करने वाला नहीं है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed