फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female Majudar's Hand Amputation in Machine, Primary

Gurugram News: मशीन में महिला मजूदर का हाथ कटा, प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Female Majudar's Hand Amputation in Machine, Primary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भीम नगर चौक के पास सरसों तेल निकालने वाली एक मिल में 25 सितंबर को काम करने के दौरान महिला मजदूर का हाथ मशीन में आने से कट गया। घायल महिला की पहचान मूलरूप से अयोध्या के हयातनगर गांव निवासी संजू देवी के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।



संजू देवी ने शिकायत में बताया कि मिल संचालिका रिचा गुप्ता उस पर मशीन चलाने का दबाव बनाती थीं। महिला का कहना है कि उसने कई बार मशीन चलाने के लिए अलग मजदूर रखने की मांग की थी, क्योंकि उसके पास मशीन चलाने से संबंधित कोई प्रशिक्षण या दस्तावेज नहीं था। इसके बावजूद उससे काम करवाए जाते रहे।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को मशीन में खल निकालते समय उसका दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया। 29 सितंबर को चिकित्सकीय रूप से उन्हें फिट बताने के बाद पुलिस ने बयान लिए और प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच अधिकारी मुंशीराम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed