{"_id":"6afc4a50205812d2f1031219","slug":"female-athletes-participated-in-competitions-such-as-running-and-cycling-races-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107615-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दौड़, साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताओं में महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दौड़, साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताओं में महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
नंबर गेम - 400 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 400 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के लिए 100, 300, 400 मीटर दौड़, पांच किलोमीटर की साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
100 मीटर दौड़ में पूजा पहले, सीमा दूसरे और सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। 300 मीटर दौड़ में भारती पहले रंजना दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में निधि ने पहला, शिखा ने दूसरा और सोनम बपास ने तीसरा, 5 किलोमीटर साइकिल रेस में मेघा ने पहला, अनीता ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन, दूसरा स्थान गीता और तीसरा स्थान नीलम ने हासिल किया। वहीं, डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में सीमा पहले, प्रतिभा दूसरे और शोभा तीसरे स्थान पर रहीं। मेजबान विद्यालय के अध्यापक राम निवास और वीरेंद्र अहलावत एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीनलता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुपरवाइजर शिल्पा, सुपरवाइजर आरुषी, सुपरवाइजर मधू,सुपरवाइजर मंजू,सुपरवाइजर नीरज,सुपरवाइजर राजेश, डीपी धर्मपाल, डीपी नवीन आदि मौजूद रहे।