फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fears of operatives of Lawrence Bishnoi, Neeraj Bawana gang being active in cyber city increased

लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना गैंग के गुर्गों की साइबर सिटी में सक्रिय होने की आशंका बढ़ी

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fears of operatives of Lawrence Bishnoi, Neeraj Bawana gang being active in cyber city increased
गुरुग्राम। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत कई गैंग एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसे में इसके गुर्गों की साइबर सिटी में भी सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। लिहाजा गुरुग्राम पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस किसी अप्रिय घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सड़कों पर सघन जांच अभियान चला रही है। बाइक से लेकर कार व सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुए गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सक्रिय गैंग के गुर्गों को एनकाउंटर का डर सता रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस भी बदमाशों पर सख्ती से पेश आ रही है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना व कई गैंग के बदमाशों के गुरुग्राम व फरीदाबाद में छिपने की आशंका जताई जा रही है। ऐेसे में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों से उक्त गैंग के बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही इनकी धड़पकड़ तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सड़कों पर उतरी है। पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग कर शहर में आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। इस बाबत पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस शहर में अपराध को कम करने को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस सतर्क होकर लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व पीजी की भी जांच चल रही
लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की शहर में सक्रिय होने की आशंका से पुलिस सभी होटल व पीजी की जांच की जा रही है। वहां पर ठहरने वालों के पहचान पत्र आदि को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस धर्मशाला व धार्मिक संस्थानों में पहुंचने वालों की भी जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर में अपराध को कम करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed