{"_id":"68cfe20985f29ce42e05bc0b","slug":"fdsgfd-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117969-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्राम पंचायतों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्राम पंचायतों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के काशीपुर, लाडीयाका, राजूपुर, हरफली, डकोरा, असावटा और गोहपुर पंचायतों में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत घर, सचिवालय और सामुदायिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की गई कि वे न केवल अपने घर-आंगन को बल्कि सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा रखने में जिम्मेदारी निभाएं।
खंड समन्वयक चेतराम, सुनील कुमार, रोनक, कैलाश, राजेंद्र और प्रवीण कुमार ने अपने-अपने ब्लॉकों में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में चौपाल, सचिवालय, स्कूल और व्यायामशालाएं बनाई जाती हैं। इन भवनों का उपयोग करने के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई और देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि आदत होनी चाहिए।