फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Family attacked with sticks, 12 people injured

सोहना में एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला, 12 घायल, कई गंभीर

Mon, 08 Mar 2021 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Family attacked with sticks, 12 people injured
सोहना। पहाड़ कॉलोनी के एक घर में लाठी-डंडों से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला किया। इसमें परिवार की आधा दर्जन महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार को बचाने आए आसपास के लोग भी जख्मी हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की महिला चरनी देवी ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे उनके परिवार के सभी लोग घर में थे। उसी समय करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर घर के अंदर घुस गए। जिन्होंने परिवार के सभी लोगों पर लाठियां बरसाई और पत्थर भी मारे। इस दौरान चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे तो उनको भी घायल कर दिया। पूरी वारदात वहां एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायलों का कहना है कि उनको नहीं पता कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर किस बात को लेकर हमला किया है लेकिन उन्हें हमलावरों ने घरों से खींचकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

सोहना नागरिक अस्पताल के डॉक्टर सुंदर लाल ने बताया कि घायल अवस्था में लोग इलाज के लिए अस्पताल आए हैं। इन घायलों में कृष्णा, राजेंद्र, सविता, चरनी, पाना, बिजेंद्र, विवेक, निशांत, दीपक, किशन और प्रेमवती आदि हैं। इनको पहले यहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन कई को गंभीर चोटें होने के कारण गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में सोहना सिटी थाना पुलिस ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि आखिर झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed