फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Expressway Collapses Traffic Disrupted on Gurugram-Sohna Highway Major Disaster Averted

धंस गया एक्सप्रेसवे: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर यातायात प्रभावित, बड़ा हादसा टला

Wed, 06 May 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Expressway Collapses Traffic Disrupted on Gurugram-Sohna Highway Major Disaster Averted
सोहना एलिवेटेड की सड़क सीवर लाइन के कारण धंसी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एसडी आदर्श स्कूल के पास पुरानी मास्टर सीवर लाइन के कारण सड़क फिर एक बार और धंस गई है। यातायात पुलिस, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और एनएचएआई ने ट्रैफिक डायवर्ड कर दिया है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक से बादशाहपुर के पार तक करीब 11 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनी हुई है। एलिवेटेड रोड सुभाष चौक एसडी आदर्श स्कूल से शुरू होता है। सुभाष चौक के पास एलिवेटेड रोड के शुरू होने के प्वाइंट पर जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन टूटने से एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बुधवार को धंस गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे निर्माण करते समय इस मेन सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। करीब 30-35 साल पुरानी लाइन होने से अक्सर सड़क धंसने की समस्या आ रही है। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित होता है। एनएचएआई के अनुसार करीब 200 मीटर मास्टर सीवर लाइन एलिवेटेड रोड के दायरे में है। दूसरा इसे शिफ्ट करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन

सर्विस रोड के बगल में स्कूल और वाहनों का काफी दबाव रहता है। जगह की कमी और वाहनों के दबाव के कारण अब लाइन को शिफ्ट करना संभव नहीं है। ऐसे में मास्टर लाइन को सीआईपीपी (क्योर्ड इन प्लेस पाइप) पद्धति से मरम्मत कराने की योजना। पहले जीएमडीए इसे ठीक करता आ रहा है। 5वीं बार भी सीवर लाइन को ठीक कराया था लेकिन इस बार फिर से सड़क धंस गई। जीएमडीए अधिकारी ने बताया कि धंसी सड़क वाली जगह को बैरिकेट कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed